तानसी खदान में नकाबपोश बदमाशों का धावा, सुरक्षा गार्डों पर हमला; हवाई फायरिंग के बाद फरार, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तानसी खदान में नकाबपोश बदमाशों का धावा, सुरक्षा गार्डों पर हमला; हवाई फायरिंग के बाद फरार, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

पुलिस थाना दमुआ क्षेत्र अंतर्गत तानसी खदान में देर रात 4 से 5 नकाबपोश बदमाश चोरी की नीयत से घुस गए। थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया कि खदान में सुरक्षा गार्ड तैनात थे। इसी दौरान बदमाशों का सुरक्षा कर्मियों से आमना-सामना हो गया।

आरोप है कि बदमाशों ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया। चोरी का विरोध करने पर उन्होंने डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान अन्य सुरक्षा कर्मियों ने सरकारी राइफल से आत्मरक्षा के लिए दो हवाई फायर किए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सरकारी हथियार छीनने की भी कोशिश की, लेकिन फायरिंग होते ही सभी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version