महिला कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर जताया विरोध | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरशिया के निर्देशानुसार एवं जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में बुरहानपुर के नेहरू प्रतिमा स्थल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस प्रभारी शांति बालेश्वरी ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपना पक्ष रखने का समुचित अवसर नहीं दिया गया तथा चुनाव आयोग द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है। हाल ही में नामांकन विवाद को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था, जिससे यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला कांग्रेस  महासचिव सरिता भगत  ने अपनी बात में कहा कि लोकतंत्र की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान घटनाक्रम से आमजन के बीच चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई है।

विरोध प्रदर्शन में आरती लांडे, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, योजना देवड़ा, गौरी दिनेश शर्मा,अर्चना चितारे, शिवाजी वार्ड की पार्षद मीना शिवड़कर, साधना पंडित, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी, प्रदेश स्तरीय नेता इंद्रसेन देशमुख, अमर यादव, प्रति पक्ष नेता अकिल औलिया, अजय बालापुरकर, कमलेश शाह एवं आईटी सेल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version