भीषण गर्मी में शरबत वितरण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिली राहत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

भीषण गर्मी में शरबत वितरण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिली राहत | New India Times

भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच दावत-ए-इस्लामी इंडिया की वेलफेयर इकाई गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए हरदेव नगर में शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत देना तथा समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। शिविर में सैकड़ों लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की और संस्था के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों के लिए दुआएं कीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निगरान हाफिज नदीम मदनी ने की। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मीणा अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे और संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य आपसी सद्भाव, सहयोग और इंसानियत को बढ़ावा देते हैं।
शिविर के सफल संचालन में सलीम कुरैशी, अनीस खान, मजीद खान, अरशद कुरैशी, आजाद उस्मानी, साबिर अत्तारी, आसिफ उस्मानी, हाशिम खान, जीशान खान, समीर खान, शकील खान, अफजल अत्तारी, मोहसिन अत्तारी, मोहसिन खान और अरशद खान सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि GNRF का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों और आमजन की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भीषण गर्मी सहित विभिन्न परिस्थितियों में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version