दुष्कर्म के आरोपी को चुनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

दुष्कर्म के आरोपी को चुनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल | New India Times

चुनार कोतवाली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को 17 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को एक महिला ने चुनार कोतवाली में नामजद व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी थी। इस आधार पर थाना चुनार में मु0अ0सं0 258/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस (यौन उत्पीड़न) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चुनार की टीम सक्रिय हुई।
इसी क्रम में 17 जून को उप निरीक्षक कुमार संतोष, चौकी प्रभारी अदलपुरा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रीतम कुमार उर्फ साजन पुत्र धनई राम, निवासी कुशहा गांव, थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version