पोषण योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता, स्व-सहायता समूहों ने दिखाया हुनर | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र),  NIT:

पोषण योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता, स्व-सहायता समूहों ने दिखाया हुनर | New India Times

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन में ब्लॉक स्तरीय कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रसोइयों ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा कुक कम हेल्परों को पोषणयुक्त भोजन बनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत विभिन्न स्व-सहायता समूहों की रसोइयों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री से विविध पौष्टिक व्यंजन तैयार किए, जिनका मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में सुजाता स्व-सहायता समूह चिचौलीबड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दुर्गावती स्व-सहायता समूह उमरीकला एवं रानी दुर्गावती स्व-सहायता समूह तिगांव रहे। वहीं, तृतीय पुरस्कार सुविचार स्व-सहायता समूह भीमखेडी, ओम स्व-सहायता समूह अंबाडा एवं सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह लेंदागोंदी को प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता ताई तुमडाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष बंटी छंगाणी, पार्षद दुर्गेश उईके, नरेश कलंबे, उमेश उरकड़े, प्रशांत दाडे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, शिक्षक संघ से भोयर सर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version