पाठशाला में बच्चों का बहुमान कर हुआ द्वितीय सत्र का शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID_20260618134611.mp4

मेघनगर के श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार के तत्वावधान में संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला का ग्रीष्मावकाश के बाद द्वितीय सत्र मंगलवार, 16 जून से पुनः प्रारंभ हो गया।
संचालिका श्रीमती चेतना कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के पहले दिन बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पाठशाला संचालिका एवं महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया तथा श्रीमती निशा बाफना ने विद्यार्थियों का तिलक कर एवं माला पहनाकर बहुमान किया। साथ ही कावड़िया परिवार की ओर से बच्चों को प्रभावना भी वितरित की गई।
पाठशाला में अध्ययन पुनः शुरू होने से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों को नियमित रूप से पाठशाला आने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने पाठशाला के नियमित संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को पाठशाला से जोड़ने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version