मथुरा में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक, व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक, व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा | New India Times

मोहर्रम के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों एवं मजालिस के सुचारु आयोजन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतिज़ामात पर विस्तार से चर्चा की गई। मोहर्रम कमेटी के सीनियर उपाध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने इमामबाड़ों के आसपास साफ-सफाई, बिजली, पानी, यातायात व्यवस्था तथा जुलूस मार्गों पर विशेष व्यवस्थाओं की आवश्यकता पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
उन्होंने मोहर्रम के दौरान दिन-रात अज़ादारी करने वाले अकीदतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी। इस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष भूरा शेख, आरिफ खान, नोशाद खान, अबरार वारसी, सलीम अहमद, निशात अहमद, राजू फारुखी, औफ़ारूखी, शरीक अली सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version