स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुशील चढ़ार सहित दो गिरफ्तार, पिस्टल बरामद | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260618-WA0008.mp4

शाहगढ़ थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व हुई स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की सनसनीखेज हत्या के मामले में सागर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी सुशील चढ़ार को उसके सहयोगी सौरभ चढ़ार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ के सामने स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण और लगातार की गई तलाश में सामने आया कि आरोपी सुशील चढ़ार का मृतका से पूर्व संबंध था। संबंध टूटने और विवाद के बाद उसने हत्या की साजिश रची।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 16 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद किया गया, जबकि हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में उसके भाई सौरभ चढ़ार को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version