मिर्जापुर में सपा का हल्ला बोल प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन | New India Times

अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर में सपा का हल्ला बोल प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन | New India Times

समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला उत्पीड़न, हत्या की घटनाओं में वृद्धि, महंगाई, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था की स्थिति, खाद्य संकट तथा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में आयोजित किया गया।
सपा कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के उपरांत सपा नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version