लोक सेवा केंद्र में आवेदन के बाद रसीद न देने का आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लोक सेवा केंद्र में आवेदन के बाद रसीद न देने का आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र के लोक सेवा केंद्र पर अनियमितता का मामला सामने आया है, जहां आवेदन जमा करने के बाद भी आवेदक को रसीद नहीं देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता मुकेश बचाले ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
मुकेश बचाले के अनुसार, उनकी रिश्तेदार जयश्री पंडोले द्वारा 8 जून 2026 को जमीन के नाम विलोपन के लिए आवेदन किया गया था, जिसके लिए 125 रुपये शुल्क भी जमा किया गया। आरोप है कि आवेदन जमा करने के बावजूद उन्हें रसीद नहीं दी गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि 16 जून, मंगलवार को जब रसीद के बारे में पूछताछ की गई तो केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने ‘सर्वर नहीं है’ कहकर टाल दिया। जबकि नियमों के अनुसार, आवेदन जमा करते ही आवेदक को तत्काल रसीद प्रदान करना अनिवार्य होता है।
मुकेश बचाले ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version