डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
शहीद संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि व महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर ज़िलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भागदौड़, तनाव और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के इस दौर में हम जीवन की लय को खोते जा रहे हैं। ऐसे समय में भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा योग, अपने वैज्ञानिक सिद्धांतों और गुणों के कारण शीतल छांव की तरह है, जो मन, प्राण और शरीर का संतुलन बनाए रखकर जीवन को स्वस्थ और सहज बनाती है।
योग विज्ञान संस्थान के ज़िला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।
मंच पर ज्योति गुप्ता, अखण्ड प्रताप एवं चिवनाथ पाल ने योगासनों का प्रदर्शन किया।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी तथा ज़िला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. शबीना नाज़ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर ज़िलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के मानद सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अविरल सिंह चन्देल, डॉ. मनु यादव, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिवपूजन सिंह, विनीत मिश्रा, दपिन्दर कौर, मो. इमरान, अनुराग पाल, ऊषा कश्यप सहित अनेक लोगों ने योगाभ्यास किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version