बड़ौत में पांचाल म्यूजिक सेंटर में प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न | New India Times

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

बड़ौत में पांचाल म्यूजिक सेंटर में प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न | New India Times

बड़ौत नगर स्थित पांचाल म्यूजिक सेंटर एवं संगीत महाविद्यालय में सोमवार को प्रयाग संगीत समिति की संगीत एवं नृत्य विषयों की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्रदान करने वाले इस प्रतिष्ठित केंद्र पर आयोजित परीक्षा में लगभग 60 विद्यार्थियों ने गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परीक्षा का शुभारम्भ नगर पालिका चेयरमैन के पति अश्विनी तोमर तथा समाजसेवी पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित उपस्थित अतिथियों का संस्थान की ओर से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
प्रायोगिक परीक्षा में गायन के साथ-साथ सितार, गिटार और तबला जैसे वाद्ययंत्रों तथा कथक एवं भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा के परीक्षक के रूप में नरेश शर्मा उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष एवं संचालक संगीतज्ञ पंडित रामशरण पांचाल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर नितिन कुमार पांचाल, रामछैल पांचाल (फरीदाबाद), वर्षा तोमर, दीपक राठी, प्रेमचंद तथा विनीत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version