इकरा शाहीन उर्दू हाईस्कूल में नए सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

इकरा शाहीन उर्दू हाईस्कूल में नए सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ | New India Times

इकरा शाहीन उर्दू हाईस्कूल, जलगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रियाज़ शाह ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मार्गदर्शन दिया। पर्यवेक्षक जाकिर शेख ने भी छात्रों को नए सत्र के प्रति प्रेरित करते हुए मेहनत और लगन से अध्ययन करने की अपील की।
कार्यक्रम में बरकत सर, जावेद सर, कौसर सर, मेहरुन्निसा मैडम, नूरजहां मैडम सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया, जिससे विद्यालय में उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में छात्रों ने शिक्षा, स्वच्छता और अनुशासन से जुड़े नारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। रैली में विद्यार्थियों की अनुशासित और उत्साही भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही।
विद्यालय प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version