अहमद रज़ा खान, वाराणसी (यूपी), NIT:

जापान में आयोजित अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम को ऐतिहासिक विजय दिलाने वाले वाराणसी के युवा हॉकी खिलाड़ी राहुल यादव का आज सिर गोवर्धनपुर स्थित उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
राहुल यादव की इस उपलब्धि से न केवल भारतीय टीम का गौरव बढ़ा है, बल्कि काशी का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
युवा खिलाड़ी राहुल यादव ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प दोहराया।
