एक साल बाद मिला आधार: अनाथ आयुष भैंसारे की समस्या का हुआ समाधान | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

एक साल बाद मिला आधार: अनाथ आयुष भैंसारे की समस्या का हुआ समाधान | New India Times

14 वर्षीय आयुष भैंसारे, जो माता-पिता के निधन के बाद पिछले एक वर्ष से आधार कार्ड बनवाने में परेशानियों का सामना कर रहा था, उसकी समस्या का समाधान जिला प्रशासन के प्रयासों से हो गया है।
कलेक्टर भोपाल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ईला तिवारी के निर्देशन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी ने विशेष पहल करते हुए आयुष के आधार पंजीयन और सत्यापन की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराईं। इसके बाद उसे आधार कार्ड उपलब्ध करा दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, आधार कार्ड मिलने से आयुष को अब विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अनाथ एवं वंचित बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आधार कार्ड मिलने पर आयुष और उसके परिजनों ने जिला प्रशासन, जिला पंचायत और ई-गवर्नेंस सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version