सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल व 35 राउंड गोलियां बरामद | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260610-WA0023.mp4

तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित सांसद अजय मंडल के कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। इस मामले में झारखंड के गोड्डा निवासी अमन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है।
सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ नगर अजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्धों की पहचान हुई। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई गई।
पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान कार्यालय से सीसीटीवी डीवीआर, कंप्यूटर, सरकारी गार्ड की पिस्टल और 35 राउंड गोलियां ले जाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपी के पास से सभी चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उससे पूछताछ जारी है, ताकि अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। इस त्वरित कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version