बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से बचाव एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बाढ़ प्रभावित तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक में बाढ़ राहत सामग्री, उपलब्ध संसाधनों और राहत कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संभावित रूप से जलमग्न होने वाली गौशालाओं की स्थिति पर भी चर्चा करते हुए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सदर, तिलहर, जलालाबाद और कलान तहसीलों में चिन्हित ट्रैक्टर, जेसीबी और क्रेन जैसे संसाधनों का सत्यापन कराने और उनके स्वामियों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा, ताकि आपात स्थिति में तत्काल उपयोग किया जा सके।
डीएम ने लाइफ जैकेट, सर्च लाइट सहित सभी बचाव उपकरणों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। जलालाबाद और कलान क्षेत्रों में बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन पर सख्ती से रोक लगाने तथा नियमों के उल्लंघन पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अतिरिक्त लाइफ जैकेट एवं सर्च लाइट की खरीद कर प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बाढ़ संभावित गौशालाओं की व्यवस्थाएं, पहुंच मार्गों का उच्चीकरण, संवेदनशील स्थलों पर बैरीकेटिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसी प्रकार की जनहानि न हो। जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार पुलिस की अस्थायी चौकियां स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version