पांढुर्णा में तेली समाज संगठन द्वारा 197 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में तेली समाज संगठन द्वारा 197 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान | New India Times

पांढुर्णा तेली समाज संगठन द्वारा संत जगनाडे महाराज सांस्कृतिक सभागृह में एक भव्य समारोह आयोजित कर कक्षा 10वीं और 12वीं (सत्र 2025-26) में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 197 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बंटी साहू के पिता श्री नरेंद्र साहू, साहू समाज छिंदवाड़ा के अध्यक्ष श्री कलीराम साहू एवं नगर पालिका पांढुर्णा अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक श्री गजानन ब्रम्हे एवं प्रो. श्री विजय कलमधाड़ शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री भूषण केवटे ने की। इस अवसर पर श्री ब्रम्हे एवं श्री कलमधाड़ ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया, वहीं श्री अनंत बालपांडे ने JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया।
अपने संबोधन में श्री संदीप घाटोडे ने कहा कि यह सम्मान केवल छात्रों का ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता की मेहनत और तपस्या का भी सम्मान है।
कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती पुष्पलता तितरे, श्रीमती नीलिमा कामड़े एवं श्री नामदेव बालपांडे का भी शाल एवं पुष्प देकर सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न ग्राम संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अगले वर्ष 75% की सीमा को बढ़ाकर 80% करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री विजय घूघुसकर एवं श्री रविंद्र बावनकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव श्री योगीराज वानोडे ने किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version