नाले में मिलीं 5 लाख की एक्सपायरी दवाएं, स्टोर कीपर निलंबित  | New India Times

पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​​​नाले में मिलीं 5 लाख की एक्सपायरी दवाएं, स्टोर कीपर निलंबित  | New India Timesभिंड में मंगलवार को जिला अस्पताल में गुणवत्ता नियंत्रक स्वास्थ्य विभाग की टीम में भोपाल से आये उप प्रबन्धक हिमांशू त्रिपाठी और गुणवत्ता सलाहकार सोमनाथ ने और भिंड कलेक्टर इलैयाराजा टी ने भिंड के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस गुणवत्ता जांच के दौरान एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिलीं और साथ ही दो बोरी दवाईयां सीएमएचओ ऑफिस के पिछे नाले में फेंक दीईगई थीं जिसे भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी ने बाहर निकलवाया और जांच करवाई।​नाले में मिलीं 5 लाख की एक्सपायरी दवाएं, स्टोर कीपर निलंबित  | New India Timesइसके बाद जिला मेडिसिन वेयर हाउस जांच के बाद जांच में वेयर हाउस और पास में बने सेप्टिक टेंक में भी 5 लाख की एक्सपायरी दवाइयां मिली थीं जिस के लिए स्टोर कीपर डी.के गौड़ निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को गुणवत्ता नियंत्रक भोपाल से आई टीम और जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल में संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापे के दौरान अस्पताल के कई हिस्सों में एक्सपायरी दवाइयों के अलावा भारी गंदगी भी मिली थी।।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version