छिंदी ब्लॉक कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन मजबूती और जनहित मुद्दों पर हुआ मंथन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदी ब्लॉक कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन मजबूती और जनहित मुद्दों पर हुआ मंथन | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तामिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छिंदी के तत्वावधान में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों—खिरेटी माल, खुलसान, मोहली माता, मानकदेवरी, डोंगरा, छिंदी, जैतपुर एवं पांडुपिरिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, कार्यकर्ता सम्मेलन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस दौरान पर्यवेक्षक जमील खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला सदस्य नवीन मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर यहके, जिला उपाध्यक्ष सुंदर पटेल, प्रीतम सिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version