अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिले में बड़ी बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें जिले भर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएं और पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाएं।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राज नारायण कोल, सतीश मिश्रा, आशीष राय, आजाद राय, राणा प्रताप सिंह, सोकीम मोहम्मद, झल्लू यादव, शैलेश पटेल, सत्य प्रकाश यादव, रामराज यादव, संग्राम बिन्द, मुकुंद यादव, लल्लू दुबे, राम मिलन यादव, बबलू शुक्ला, मेवा लाल प्रजापति, राम सुधार कुशवाहा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
