भागलपुर में पुलिस छापेमारी पर बवाल, महिलाओं से मारपीट के आरोप; मोहल्लेवासियों ने SSP से की शिकायत | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0000.mp4

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित अंबा बाग मोहल्ले में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात एक मामले के आरोपी के घर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी, इसी दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच तनाव उत्पन्न हो गया।
घटना के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी सूचना सामने आई है। वहीं पुलिस कार्रवाई के विरोध में दर्जनों की संख्या में मोहल्लेवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मियों के घर में घुसी और महिलाओं के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद देर रात कई महिलाएं इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचीं, जहां कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी रही।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0001.mp4

मामले पर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
बाइट: शैलेंद्र कुमार सिंह, सिटी एसपी भागलपुर
बाइट: पीड़ित महिला

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version