अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

देश के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक हिंदुस्तान द्वारा आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय समारोह में मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कमलकांत उपमन्यु (एडवोकेट) तथा उनके पुत्र, नेशनल डिबेटर रौनक उपमन्यु को उनके अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘हिंदुस्तान आइकॉन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह गरिमामयी कार्यक्रम बीजिंग के एक प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल में आयोजित हुआ, जहां देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में दोनों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने इसे अपने लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कार्यों की पहचान है और उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने प्रधान संपादक, सीईओ रजत जी तथा हिंदुस्तान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पिता-पुत्र की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह उपलब्धि न केवल मथुरा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
