GGIC चुनार की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने किया प्रदेश में नाम रोशन, लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान, विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

GGIC चुनार की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने किया प्रदेश में नाम रोशन, लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान, विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित | New India Times

मिर्जापुर जनपद के चुनार स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) की कक्षा 10 की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने प्रदेश स्तर पर आयोजित लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी द्वारा आयोजित की गई थी।
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बी. चंद्रकला (सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, UPCAMPA) द्वारा श्रद्धा कुमारी को ₹10,000 की धनराशि का चेक एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने श्रद्धा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version