मकान में अवैध उर्वरक भंडारण का भंडाफोड़, कृषि विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मामला दर्ज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मकान में अवैध उर्वरक भंडारण का भंडाफोड़, कृषि विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मामला दर्ज | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना नवेगांव क्षेत्र के श्रीझोत गांव में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध उर्वरक भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। कृषि अधिकारी प्रमोद उट्टी ने बताया कि दौलत महल बंसी द्वारा अपने मकान में अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक कमरे से 110 बोरी यूरिया (45 किलोग्राम) तथा 10 बोरी डीएपी (50 किलोग्राम) बरामद की गई। बरामद उर्वरक चंबल फर्टिलाइजर्स एवं एचयूआरएल कंपनी का बताया गया है। जब्त उर्वरक की कुल कीमत लगभग 42,815 रुपये आंकी गई है।

अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा दौलत महल बंसी के विरुद्ध थाना नवेगांव में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने स्वयं को अनाज व्यापारी बताया और उर्वरक व्यापार से किसी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया। हालांकि जांच के दौरान वह टीम को गुमराह करने का प्रयास करता भी नजर आया। मामले की आगे की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version