मृतक मज़दूर को 50 लाख व घायलों को 5-5 लाख रू0 मुआवजा दे सरकार: डॉ नादिर सलाम | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व युवा नेता डॉ. नादिर सलाम ने मछली मंडी के निर्माधीन गेट गिरने की घटना से मृत मजदूर के परिजन को 50 लाख रुपये और सभी घायल मजदूरों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल देने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कर सम्बंधित दोषी पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व युवा नेता डॉ. नादिर सलाम ने गुरूवार को बताया कि माधवपुर में स्थित निर्माणाधीन मछली में निर्माणाधीन गेट गिरने से एक मजदूर की मौत और पांच अन्य घायल हुए थे। घटना बडी हृदय विदारक थी। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि उक्त घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में ऐसी हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version