नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि रामनगर खटकाना निवासी ध्रुव ने वादी की नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी ने वादी के साथ मारपीट की, जबकि उसके अन्य परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार राजीव कुमार के निर्देशन में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बुधवार को थाना सदर बाजार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुवायां रोड स्थित शहबाजनगर तिराहे के पास दबिश देकर वांछित आरोपी ध्रुव पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रामनगर खटकाना निवासी के रूप में बताई।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:
ध्रुव पुत्र अनिल (22 वर्ष), निवासी मोहल्ला रामनगर खटकाना, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण चंद एवं हेड कांस्टेबल जोगेंद्र कुमार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version