रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
आलीराजपुर पुलिस विभाग में पदस्थ श्रीमति अनीता डूडवे उपनिरीक्षक (पुलिस) के 41वर्ष 7 माह की गौरवमयी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर जिसके उपलक्ष्य में सेवानिवृति सम्मान समारोह का स्थानीय महाराजा रेस्टोरेंट में आयोजन किया गया।
जिसमें आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन (आकास) जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में टीम के द्वारा डूडवे मेम का फूलमाला,साल, श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
आकास जिलाध्यक्ष तोमर ने सम्बोधित करते हुए कहा की अब आप स्वतंत्र,निर्भीक होकर,समाज हित एवं जनकल्याण के लिए सामाजिक कार्य में प्रथम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करना चाहिए,आप का अनुभव लम्बा अनुभव अब समाज के हित में होना चाहिए आप समजा के आईकौन एवं मार्गदर्शक हो, जिससे आने वाली पढ़ी आपके मार्गदर्शन ओर चले।इस अवसर पर आकास संगठन के सक्रिय सदस्य बैथालाल ओहरिया, विनीता चौहान, गुलाबी तोमर, जमना सोलंकी, दुर्गा भयडिया, रमेश भयडिया,सचिन चौहान,डॉ. प्रतिबाला बघेल,भदला सोलंकी, सुनीता चौहान पटेल,लीला सोलंकी, डुमालिया सस्तिया एवं आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम में सभी ने उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु की कामना की गई हैं।
