घर में घुसकर नकदी चोरी करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना बण्डा क्षेत्र के ग्राम इन्दलपुर में एक युवक द्वारा घर में घुसकर पैंट की जेब से ₹2000 चोरी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम इन्दलपुर निवासी राजेश कुमार ने थाना बण्डा में तहरीर देकर बताया कि आरोपी भगवानसरण उर्फ छोटे उनके घर में घुस गया और पैंट की जेब में रखे ₹2000 चोरी कर भागने लगा। घटना का पता चलने पर राजेश कुमार ने अपने सहयोगी सर्वेश के साथ आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए ₹2000 बरामद हुए।

इस संबंध में थाना बण्डा पर मुकदमा संख्या 254/26, धारा 331(4), 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवानसरण उर्फ छोटे (23 वर्ष), पुत्र लालाराम, निवासी ग्राम इन्दलपुर, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹2000 की नकदी बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version