अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:
नगर विधायक विंध्यधाम मीरजापुर पं. रत्नाकर मिश्र ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में सहभागिता कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए, जिन्हें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने गंभीरता से सुना।
विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि परिश्रम, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी मीरजापुर, अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
