मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
थाना पुवायां पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुवायां में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में थाना पुवायां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को सोमवार को संजय नगर तिराहा क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया।
पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के विरुद्ध थाना पुवायां में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है। उसे नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय कुमार एवं आरक्षी अरुण गौतम की प्रमुख भूमिका रही।
