लाइसेंसी शराब दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सदर बाजार पुलिस ने शराब की दुकान में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को सुभाष नगर फाटक के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा।

दरअसल, 12 मार्च को केशनगर निवासी प्रमोद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी लाइसेंसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 30 पेटी शराब और काउंटर में रखे 2500 रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज निवासी कटिया टोला और आकाश निवासी लोधीपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 1650 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी और चोरी का माल रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक नम्रता सिंह और उपनिरीक्षक सिद्धार्थ भाटी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version