रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
थांदला के वार्ड क्रमांक 9 स्थित एमजी रोड पर प्राचीन बावड़ी मुलुकदास हनुमान अष्ट मंदिर में नगर परिषद थांदला, जन अभियान परिषद एवं अष्ट हनुमान मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में गंगा महोत्सव के अंतर्गत गंगा दशहरा महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गोचले एवं तहसीलदार सुखदेव डावर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अधिकारी कमलेश जायसवाल ने की।
इस अवसर पर कंचन सामाजिक सेवा संस्थान, संपूर्ण भारत भारतीय गौरक्षा वाहिनी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संस्था की राष्ट्रीय संचालक एवं मालवा प्रांत महाधिवक्ता महिला परिषद अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा संजय परमार, गौरक्षा प्रदेश महामंत्री एवं अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, पेंशनर संगठन से महेश गढ़वाल, अमृतलाल चौहान, देवेंद्र अरोड़ा एवं जयंतीलाल पंचाल कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्राचीन बावड़ी पर विधि-विधान से मां गंगा का पूजन कर चरणामृत ग्रहण किया और महाआरती में सहभागिता की।
इस मौके पर वार्ड पार्षद राजू धानक ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से जल की बचत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पपड़ा, जन अभियान परिषद से रानू वर्षा, मंदिर ट्रस्टी अशोक अरोड़ा, विठ्ठल शर्मा, दिलीप डामोर, पार्षद श्रीमती माया सोलंकी, श्रीमती भूमिका सोनी, श्रीमती धापूबाई वसुनिया, नगर परिषद स्वास्थ्य अधिकारी गौरांक सिंह राठौर, पटवारी जयंतीलाल बामनिया सहित बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति एवं नगरवासी उपस्थित रहे। गंगा दशहरा महापर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
