अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 68 लीटर शराब बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव और दमुआ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरानी बस्ती, मड़ई टोला, दातला तथा दमुआ के वार्ड क्रमांक 8, 10, 12 और 13 सहित विभिन्न स्थानों पर आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई।

इस दौरान आबकारी अधिकारी नरेंद्र नागेश ने बताया कि कार्रवाई में 14 लीटर बियर, 8 लीटर देसी मदिरा, 11 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 35 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित कुल 68 लीटर अवैध शराब आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई।

सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेंद्र नागेश, पूर्णिमा वरकड़े, आबकारी आरक्षक राजकुमार तथा आरक्षक मिथुन उईके शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version