रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मेघनगर से हज यात्रा पर जाने वाले सैकड़ों हाजियों के काफिले का मेघनगर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों एवं नागरिकों द्वारा फूलों की मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।
हज यात्रा पर रवाना होने वाले हाजी मुंबई से हवाई जहाज द्वारा जेद्दा जाएंगे, जहां से वे मक्का और मदीना शरीफ पहुंचकर हज की अदायगी करेंगे।
मेघनगर रेलवे स्टेशन से हाजियों का काफिला रवाना हुआ।
हज यात्रा पर जाने वालों में मौलाना रिजवान पटेल साहब एवं उनकी बेगम फरहाना पटेल, अनीश शेख साहब एवं उनकी बेगम फातमा शेख, नहार खान पठान साहब एवं उनकी बेगम नसीम खान पठान, डॉक्टर फज्जू खान साहब, सलीम खान साहब (बेकरी वाले, थांदला) सहित मेघनगर एवं झाबुआ जिले के सैकड़ों हाजी शामिल रहे।
सभी लोगों ने हाजियों से मुल्क में अमन, चैन और सुकून के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की।
इस दौरान पत्रकार रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, जिया उल हक कादरी, डॉक्टर अय्यूब शिशगर, आज़ाद मेडिकल के संचालक हाजी इरफान शेरानी, मास्टर मोहम्मद हनीफ पटेल साहब, मौलाना अम्मार साहब, हाफिज मोहसिन पटेल साहब, मौलाना सलमान साहब, हाफिज जुनेद, डॉक्टर अशरफ, सलमान चांदा, कासम भाई शेख, जुनेद चांदा, अशफाक शेरानी, हाजी सिद्दीक भाई झंकार, हाजी असलम भाई गडूली, बिलाल दरवेश, इरशाद चांदा, इरफान चांदा, फिरदौस पटेल सहित पत्रकारों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने हाजियों को भावभीनी विदाई दी।
अंत में सभी ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की।
