संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
श्रीराम हिन्दू सेना के राष्ट्रीय मंत्री श्री दीपक शुक्ला के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर संभाग के नवनियुक्त डीआईजी श्री अतिस यादव का उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर तथा सम्मान स्वरूप भगवा वस्त्र भेंट कर सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान श्री दीपक शुक्ला ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाजहित के कार्यों में संगठन सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध रहा है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन और समाज के बीच सकारात्मक सहयोग की भावना व्यक्त करते हुए जनहित एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
अंत में श्रीराम हिन्दू सेना की ओर से समाज के लोगों से संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक सहभागिता निभाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
