आसिफ शाह, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
गोहद एस डी एम आशीष वशिष्ठ ने किसानों के साथ नाइंसाफी करने वाले खरौआ पंचायत के पटवारी हरगोविंद जाटव को किसानों को समय पर ऋण पुस्तिकाएं न देने के कारण तत्काल पद से निलंबित कर दिया है वहीं कृषि विभाग के एटीएम अभिषेक तिवारी व बीटीएम रेनू कुशवाह के द्वारा किसानों को फसल बीमा का लाभ देने में लापरवाही बरती गई जिस से कई किसान फसल बीमा कराने से वंचित रह गए इस कारण तत्काल पद से निलंबित कर दिया गया है। वही कृषि विभाग के 11 कर्मचारियों का 21- 21 दिन का वेतन काटने के आदेश अनुविभागीय अधिकारी कृषि विभाग, कृषि कल्याण अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी को दिए गए हैं।
इनका कटा वेतन:-
सीएल शर्मा खेरिया जल्लू पंचायत, बीकेएस तोमर सरवा पंचायत, बीकेएस गौर नोनेरा पंचायत, रामनाथ कौशल टुडीला पंचायत, देवेंद्र सिंह गुर्जर बरौना पंचायत, सुधाकर सिंह कुशवाह घमूरी पंचायत, प्रभाकर सिंह कुशवाह बडैरा पंचायत, ध्रव कुमार चौधरी रायकी पाली पंचायत, दीनदयाल हेमंत गिरगांव पंचायत, डीबी शर्मा पिपराली पंचायत, आर के वर्मा हल्का मौ।
