सोनभद्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

जनपद की चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक टाटा मांजा कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 की भोर में लगभग 3:15 बजे थाना चोपन पुलिस करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही डार्क मैरून रंग की टाटा मांजा कार (संख्या UP16AJ9293) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से छह बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्रावस्ती निवासी प्रदीप कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से लेकर श्रावस्ती जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी में गांजा के अलावा 2,740 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, चालक वीरेंद्र कुमार सरोज तथा कांस्टेबल मंटू कुमार सिंह शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version