सीबीएसई 12वीं परिणाम में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने मनाया जश्न | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सीबीएसई द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, बागपत में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य कर अपनी सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर्स एवं अन्य मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया।

साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12 की छात्रा काव्य चौहान ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वंशिका शर्मा ने 94 प्रतिशत और मेघा चौहान ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में वंशक ने 96.4 प्रतिशत, अलास्का ने 96 प्रतिशत तथा छवि ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में गुंजन ने 95.6 प्रतिशत तथा वाइटली ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि आज का दिन गेटवे इंटरनेशनल स्कूल परिवार के लिए गौरव का दिन है। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और पूरी शिक्षक टीम को बधाई देता हूँ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा, नेहा नैन तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version