विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों से फोफनार क्षेत्र में मज़बूत होगी बिजली व्यवस्था, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से मिलेगी राहत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के निर्देश पर ग्राम फोफनार एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्र में बनी लो वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए ग्राम तुरकगोराड़ा ग्रिड पर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही यहां से निकलने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी 11 केवी लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी एक सप्ताह में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त ग्राम बड़गांव से फोफनार के मध्य 33 केवी लाइन निर्माण कार्य भी तेज़ी से जारी है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अधिक मजबूत और स्थिर हो सकेगी। संभावना है कि यह कार्य माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।

इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में लो वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या में काफी कमी आएगी। इससे ग्रामीणों एवं किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा सिंचाई कार्यों के साथ घरेलू बिजली व्यवस्था भी अधिक सुचारु हो सकेगी।

वहीं, खामनी फीडर पर बढ़ते विद्युत भार के कारण उत्पन्न ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी विशेष कार्य किए गए हैं। लाइन के तार ढीले होने से होने वाली परेशानी को समाप्त करने हेतु 5 नए मिड-स्पैन पोल लगाए गए हैं तथा लगभग आधा किलोमीटर नई 11 केवी लाइन स्थापित की गई है।

साथ ही, फोफनार ग्रिड का विद्युत भार जसौंदी ग्रिड पर शिफ्ट कर विद्युत आपूर्ति को अधिक संतुलित एवं सुचारु बनाया गया है।

क्षेत्रवासियों ने इन कार्यों के लिए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आमजन, ग्रामीणों एवं किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version