अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिले के कहलगांव एएनएम स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी नर्सिंग छात्राओं ने शपथ ली। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या अर्चना कुमारी, शिक्षिका पूजा कुमारी, डॉ. पवन गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मैनेजर गोविंद कुमार सहित स्कूल की छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद थे।
मौके पर स्कूल की प्राचार्या अर्चना कुमारी ने बताया कि यहां शिक्षकों की कमी है, जिससे नर्सिंग प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में वर्तमान में केवल दो शिक्षक हैं, जबकि यहां कम से कम छह शिक्षकों की आवश्यकता है।
वहीं शिक्षिका पूजा कुमारी ने बताया कि स्कूल परिसर में बाहरी पुरुषों का भी आना-जाना रहता है, जिससे छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
इसके अलावा नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने भी अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
