सशक्त पत्रकार समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों को लेकर जल्द होगा धरना-प्रदर्शन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था सशक्त पत्रकार समिति (पंजीकृत) की संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार हितों, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर शीघ्र ही सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं एवं अधिकारों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा।

वहीं संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान को गति देने हेतु समिति के नवीन वाहन को वरिष्ठ पत्रकार नितिन इंगले एवं इक़बाल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नितिन इंगले ने बताया कि यह वाहन प्रदेशभर में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं इक़बाल अंसारी ने कहा कि वाहन के आने से संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

बैठक में शीघ्र आयोजित होने वाली “नेशनल मीडिया मीट” को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। समिति के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता निभाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि जल्द ही नेशनल मीडिया मीट की तारीख की घोषणा की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि किसी पत्रकार को अस्पताल से संबंधित कार्यों के लिए वाहन की आवश्यकता होगी, तो वे अपना निजी वाहन निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद लोंढे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद पत्रकारों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

बैठक में इक़बाल अंसारी सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश महासचिव गोपाल सावनेर, इक़बाल अंसारी, निलेश महाजन, विनोद लोंढे, विनोद सोनराज, भगवानदास शाह, तौकीर आलम, अनिल महाजन, संजय रघुवंशी, शहजाद तेलारे, प्रीतम महाजन, वाहिद अली, मुजफ्फर अली, शेख अज़हर, मो. शब्बीर, साजिद खान, फिरोज तड़वी, रसीद अंसारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version