भोपाल में युवक की पिटाई एवं धार्मिक  टिप्पणी को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठ रही है मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/05/Desh-Dunia-News_20260512_2-1.mp4

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो में एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट, चेहरे पर सियाही एवं गोबर पोतने तथा कथित रूप से धार्मिक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक पर “लव जिहाद” का आरोप लगाकर कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई और एक धर्म के माबूद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि वीडियो में कथित रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल दिखाई दे रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

हाजी इमरान हारून ने मांग की कि पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो को आधार बनाकर स्वतः संज्ञान ले और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई मामलों में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है, इसलिए इस मामले में भी समान रूप से कानूनी कार्रवाई होना आवश्यक है।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं क्षेत्र में वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version