नगर सभापति राजकुमार गुड्डू का निधन, पार्थिव शरीर सुल्तानगंज आवास पहुंचा; रविवार को होगा अंतिम संस्कार | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260509-WA0015.mp4

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू का निधन हो गया। वे 11 दिन पूर्व हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पटना स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
शनिवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर सुल्तानगंज स्थित उनके आवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

नगर सभापति राजकुमार गुड्डू का निधन, पार्थिव शरीर सुल्तानगंज आवास पहुंचा; रविवार को होगा अंतिम संस्कार | New India Times

मौके पर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, एसडीओ विकास कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा एवं इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और दिवंगत सभापति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिजनों एवं समर्थकों के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे उनके पार्थिव शरीर को आवास से नमामि गंगे घाट स्थित मुक्तिधाम ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
घटना के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version