ओवरलोड सामान से बिजली का तार टूटा, राज ट्रेवल्स बस से बड़ा हादसा टला | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260503-WA0088.mp4
New India times

इटवा से करीब एक किलोमीटर पहले कमदा लालपुर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से आ रही राज ट्रेवल्स प्राइवेट बस की छत पर लदा ओवरलोड सामान बिजली के तार से टकरा गया। टक्कर लगते ही तार नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें कुछ पलों के लिए थम गईं।

बताया जा रहा है कि उस समय लाइन में करंट भी मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस बस में अक्सर छत पर क्षमता से अधिक सामान लादा जाता है, जिससे लगातार खतरा बना रहता है। इससे पहले भी इसी बस से जुड़े हादसों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

“मौत का सामान” बन रही बसों की छत
निजी बसों की छत पर ओवरलोडिंग अब आम हो गई है, जो सीधे तौर पर यात्रियों और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रही है। नियमों की अनदेखी कर इस तरह से सामान ढोना गंभीर लापरवाही मानी जाती है।

प्रशासन पर उठे सवाल

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई और ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।

अब सवाल यह है: क्या प्रशासन इस बार कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version