मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:
यवतमाल जिले की वृत्तपत्र विक्रेता कल्याणकारी संस्था के कार्यकारिणी चुनाव रविवार, 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में श्रीराम खत्री ने 64 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
चुनाव के बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम खत्री ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें किरण कोरडे को सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि राजू हनवते और सचिन कदम को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तुषार गुजलवार को सहसचिव तथा प्रविण आगलावे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कस्तुरचंद सेठिया को सलाहकार और राजू भलावी को प्रचार प्रमुख बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक शिंदे, प्रभाकर वडे और धर्मेंद्र मुनोत का चयन किया गया है।
इस संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी आसिफ शेख और अविनाश पांडे द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। नई कार्यकारिणी से संस्था के विकास और वृत्तपत्र विक्रेताओं के हितों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
