स्व. मोहनलाल चौधरी की स्मृति में निखरीं प्रतिभाएं, पार्षद घनश्याम चौधरी ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

श्री वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में, स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी की पुण्य स्मृति में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड” समारोह का भव्य आयोजन गांधी मार्ग स्थित गुरु गंगेश्वर देवकी भोजराज कन्या विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षण सत्र 2025-26 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद घनश्याम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहन देने से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि ‘ब्रज प्रॉपर्टी’ के चेयरमैन पुनीत शर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वृंदावन बाल विकास परिषद के चेयरमैन नवीन चौधरी (एडवोकेट) ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो उन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करती है।

सम्मानित अतिथि अजय कुमार गौतम और गोपाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, वाटर बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, चॉकलेट, प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सचिन अग्रवाल, विष्णु गोला, आकाश शर्मा, रौनव चौधरी बिट्टू, हरिओम शास्त्री, आशीष चौहान, विनय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, लव सक्सेना, पवन ठाकुर, कृष्णा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version