Oplus_131072

विवेक जैन, नई दिल्ली, NIT:

गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस का सिंगिंग अवॉर्ड शो 2026 भव्य आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां | New India Times

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस द्वारा कराओके सिंगिंग अवॉर्ड शो 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक योगेश मलिक, यूनुस नसीब और आमिर राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर योगेश मलिक, उस्ताद जुनैद खान, यूनुस नसीब, सिकंदर राजा हसन, बहार आलम, एस. नासिर, डॉ. सुभाष, राजू शील, टीकाराम, अशोक कुमार लेहरी, राकेश कुमार, अज़हर फिरदौसी, मोहन धवन, राज प्रिंस, समर खान, तबस्सुम अंसारी, दीप्ति चौधरी, यास्मीन खान, पायल कक्कर, गरिमा सिंह, सुनील पराशर, रवि राठी, धर्मेंद्र तोमर, सीमा डोगरा और सुषमा रानी सहित अनेक गायकों ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सिंगर्स और अतिथियों को अयाज परफ्यूम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक शफीक उर रहमान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य देश की छुपी हुई सिंगिंग प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है।
शो की एंकरिंग सुप्रसिद्ध सिंगर पायल कक्कर ने की। इस मौके पर इंटरनेशनल अवार्डी एवं वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन (बागपत), सुरेंद्र बावरा, विकास वशिष्ट, तारिक, जीत प्रताप सिंह, संदीप दमानिया, साजिब, शहरीर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version