मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
16 वर्ष की एक बालिका जुन्नारदेव से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी रिपोर्ट उसकी माँ द्वारा थाना जुन्नारदेव में दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना जुन्नारदेव में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश की जा रही थी।
पुलिस द्वारा दिनांक 17/04/2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।
इस माह अप्रैल में अब तक जुन्नारदेव पुलिस द्वारा तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है।
नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक पूनम उइके, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक संतोष धुर्वे, आरक्षक महेश उइके तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक नितिन सिंह का विशेष योगदान रहा।
