संत अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर का CBSE 10वीं परिणाम 100% रहा, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध संत अर्नाल्ड स्कूल, मेघनगर का CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसमें यश मावी ने 94.40%, मीत देवाना ने 92.80%, कथन जोशी ने 90.40%, मधुसूदन मीणा ने 90.20%, अंकित राजोरिया ने 89.20%, एंजेल जेम्स ने 88.40%, अंकित चौहान ने 86.20%, तनिष्का भंडारी ने 83.80%, रुद्रांश तिवारी ने 83.60% तथा आरवी रांका ने 83.40% अंक प्राप्त कर टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबू, सहायक प्राचार्या सिस्टर दीपा एवं मैनेजर फादर कज़ेतन डिमेलो, शिक्षकों एवं पालकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version